लंबे समय से फरार चल रहे एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
यूके समाचार 24
05जुलाई 2026
झबरेड़ा। इकबलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खाता खेड़ी में कुछ समय पहले पूर्व प्रधान के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो युवक पहले ही जेल जा चुके हैं।जबकि एक फरार चल रहा था।पुलिस ने उसको रविवार को दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खाता खेड़ी निवासी दानिश को पुलिस काफी लंबे समय से तलाश करने में जुटी हुई थी लेकिन वह है ।पुलिस को चकमा दे रहा था ।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको रविवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।
