ब्लॉक प्रमुख लक्सर एवं भावी भाजपा प्रत्याशी विधानसभा झबरेड़ा डॉ0 हर्ष दौलत ने अपना 33वा जन्म दिवस ,सेवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया।
यूके समाचार 24
26मई 2026
धीरसिंह

झबरेड़ा। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ0 हर्ष दोलत के जन्मदिवस पर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत कर उनको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ 0मधु सिंह ने कहा कि डॉ0 हर्ष दौलत एक युवा एवं अपने समाज के साथ ही अन्य समाज में अपनी अलग पहचान रखने वाले एवं अपने मधुर व्यवहार व शालीनता से पहचाने जाते हैं ।उन्होंने उनके 33वें जन्मदिन पर उनको बधाई देते हुए दीर्घायु होने एवं झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में समाज की सेवा करने के लिए आए हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी मनोकामना पूर्ण करें और उनका जीवन सुख समृद्धि एवं स्वस्थ रहे। और जिस मकसद से यहां आए हैं उनके मकसद को ईश्वर पूरा करें।
नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, डॉ 0 जोध सिंह वर्मा, सुबोध सैनी ,अरविंद प्रधान फौजी, ने भी केक काटकर और उनको खिलाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। यदि कार्यक्रम को देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कमी कार्यक्रम में खोल रही लेकिन जिस प्रकार से झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशीयों ने कार्यक्रम से दूरी बनाई उससे लगता है कि उनको एक युवा नेता और भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी के लिए रास नहीं आ रहा है ।
जबकि यह पार्टी का अपना अलग महत्व होता है कि वह टिकट जीता हूं कैंडिडेट को दे या हारने वाले को जबकि विधानसभा झबरेड़ा के लगभग तीन दर्जन गांव से अधिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर यह साबित कर दिया है
कि जितने पुराने कैंडिडेट रहे हैं वह क्षेत्र में गायब रहे हैं।ब्लॉक प्रमुख भगवानपुर करुणा कर्णवाल, मंगू गुप्ता, केपी सैनी, विपिन प्रधान, राजेश प्रधान, अशोक प्रधान, प्रमोद प्रधान, विश्वास चौधरी, डॉ 0अमन गुप्ता, हिमांशु, सूरज कुमार, दिनेश कुमार,ने भी उनको पुष्प कुछ देकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड डोनेशन,आंखों का कैंप लगाया गया जिसमें लोगों ने कैंप का बड़े जोर-जोर से फायदा उठाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने रोजगार मेले में क्षेत्र के पढ़े लिखे युवाओं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार पाये।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिस सज्जन को रोजगार चाहिए वह मेले में आकर अपनी योग्यता अनुसार भाग ले। चूंकि यहां पर लगभग सैकड़ो कंपनी रोजगार मेले में भाग लेकर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे इसके लिए अपने रिज्यूम किसान चौक झबरेड़ा स्थित डॉ0हर्ष दौलत के कैंप कार्यालय पर आकर समय पर जमा करें ।
और भविष्य में अपने रोजगार के प्रति सजग रहे। इस मौके पर डॉ0हर्ष दौलत ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन को गरीब बच्चों एवं असहाय लोगों के साथ मनाकर पुण्य करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के सर से माता-पिता का साया उठ गया है ।उन्हें निशुल्क शिक्षा देकर उनके भविष्य को सुधारने का काम भी लंबे समय से कर रहे हैं ।यदि उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने झबरेड़ा विधानसभा में चुनाव लड़ने का मौका दिया।तो वह यहां विकास कार्य करने में अपना पूर्ण योगदान देकर विधानसभा में प्रदेश सरकार एवं संगठन के नेतृत्व में सभी विकास कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा इस दौरान मुख्य रूप से लाठरदेवा हुण के प्रधान अशोक कुमार,बुढ़पुर नुरपुर के प्रधान, सैकड़ों महिलाओं सहित कार्यक्रम में हजारों लोग ने भाग लिया।
