4मई को बसपा के प्रदेश कार्यालय पर नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी राजाराम कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे…. आदेश कुमार प्रदेश प्रभारी।
यूके समाचार 24
02मई 2026
धीर सिंह
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार संगठन को बहुत स्तर तक मजबूत करने के लिए पार्टी संगठन में नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राजाराम का प्रदेश कार्यालय पर 4 मई को जोरदार स्वागत किया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी के टिहरी एवं हरिद्वार के प्रदेश प्रभारी आदेश कुमार ने जानकारी देते हैं बताया कि आगामी 4 में को प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर में कार्यकर्ताओं की एम बैठक होगी जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजाराम जी का जोरदार स्वागत किया जाएगा ।उसके पश्चात प्रदेश प्रभारी कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करेंगे और संगठन को कैसे मजबूत किया जाए उसके लिए संगठन की समीक्षा बैठक की जाएगी। जो कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं ।उनको पार्टी संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी एवं जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी के लिए कार्य नहीं करिए रहे हैं ।निष्क्रिय है ,तो उन्हें उनके पद से पद मुक्त किया जाएगा। आदेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी 2007 के चुनाव के परिणामों को दोहरायेगे।इस बार 9 से 10 सीट जीतकर प्रदेश की सरकार में अपनी भूमिका के रूप में देख रही है। जिससे आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती को देश की प्रधानमंत्री बनाने में उत्तराखंड प्रदेश अपनी अग्रणी है भूमिका निभाएगा उन्होंने कहा कि 10 मई से हरिद्वार की सभी विधानसभा में प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर पार्टी की रीति एवं नीति से आमजन को अवगत कराने का सिलसिला चलेगा।
