गढ़वाल खाद्य आयुक्त आर एस रावत ने रुड़की सब्जी मंडी में फलों की गहनता से जांच कर कुछ फलों के सैंपल लैब में भेजे गए।

गढ़वाल खाद्य आयुक्त आर एस रावत ने रुड़की सब्जी मंडी में फलों की गहनता से जांच कर कुछ फलों के सैंपल लैब में भेजे गए।

यूके समाचार 24

02मई 2026

रुड़की।महाराष्ट्र में तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई सदस्यों की असामयिक मृत्यु  होने के उपरांत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदय विदारक घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।
​खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के सख्त निर्देशों के बाद, शनिवार सुबह सवेरे रुड़की की सब्जी मंडी में एफडीए की टीम ने छापेमारी की, जिससे व्यापारियों और गोदाम स्वामियों में हड़कंप मच गया ।इस दौरान फलों की बारीकी से जांच और सैंपलिंग की गई।
इस दौरान ​खाद्य उपायुक्त (गढ़वाल) आर.एस. रावत के नेतृत्व में रूड़की सब्जी मंडी पहुंची टीम ने मंडी में बिकने वाले तरबूज, खरबूजा, पपीता और केलों की सघन जांच की। टीम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था ।कि फलों को पकाने के लिए किसी घातक या प्रतिबंधित रसायन का प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है।
​ टीम ने विभिन्न गोदामों से फलों के सैंपल लिए हैं। जिन्हें विस्तृत जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।​ छापेमारी के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल फलों को पकाने में किया जा रहा था। टीम इस केमिकल की प्रकृति की जांच कर रही है।जांच के दौरान एक बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि कई फल व्यापारियों के पास फलों को कृत्रिम रूप से पकाने का वैध लाइसेंस ही नहीं था।”जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं मिला है।उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है।आर.एस. रावत ने कहा की संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस महत्वपूर्ण अभियान में खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिलीप जैन, योगेंद्र पांडे, कैलाश टम्टा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत ने आम जनता से भी अपील की है। कि बहुत अधिक चमकने वाले या अप्राकृतिक रूप से पके दिखने वाले फलों को खरीदने से बचें। विभाग का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ।ताकि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *