आईजी गढ़वाल अचानक पहुंचे सिविल लाइन कोतवाली
यूके समाचार 24
10जून 2025
धीर सिंह
रुड़की। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप दिल्ली से लौटते हुए सिविल लाइन कोतवाली में औचक निरीक्षण किया। प्रांतीय व्यापार मंडल को जैसे ही जानकारी मिली उनका प्रतिनिधि मंडल भी आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप से मिलने सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अपनी समस्या रखी। जिसका निस्तारण करने का आईजी गढ़वाल ने आश्वासन दिया। थोड़ी देर रुकने के पश्चात आईजी गढ़वाल वापस लौट गए। आईजी गढ़वाल का स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से एस पी देहात शेखर चंद्र सुयाल ,सीओ रुड़की, कोतवाली प्रभारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।