प्रदूषण नियंत्रण टीम ने इकबालपुर, खाताखेड़ी गन्ना कोल्हूओ में जांच की गई।
यूके समाचार 24
27 नवंबर 2024
झबरेड़ा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार कैठत के निर्देशानुसार इकबालपुर एवं खाता खेड़ी स्थित गन्ना कोल्हूओ में जल रहे प्रतिबंध कचरे की 25 चर्खियों की जांच की गई जिनमें से सात गन्ना कोल्हुओं पर प्रतिबंधित कचरा पाया गया जिन्हें डॉ0सुनील डबराल ने नोटिस देकर भविष्य में प्रतिबंधित कचरा जलाने की चेतावनी देते हुए नोटिस का जवाब एक सप्ताह में मांगा। डॉ0 डबराल ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना कोल्हू के बीच में एक ट्रेडर्स है जो प्रतिबंधित कचरा खरीदता है और गन्ना कोल्हू में उसको जलाने के लिए बेचता है उनको भी नोटिस देकर ताइद किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की के अधिकारी डॉ0 सुनील डबराल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में प्रतिबंधित कचरा जलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।