12दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को नहीं मिली सफलता, 12 साल की पुत्री को लेकर महिला हुई लापता, पति परेशान।
2नवम्बर2023
झबरेड़ा। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला 12 साल की पुत्री को लेकर लापता हो गई है।पिडीत पति ने अपनी पुत्री व पत्नी को पुलिस को तहरीर देकर बरामद करने की मांग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना झबरेड़ा क्षेत्र के बाल्लूपुर निवासी एक 40 वर्षीय विवाहित महिला अपनी 12 वर्षीय पुत्री को साथ कहीं चली गई। पति ने दोनो को इधर-उधर तलाश किया लेकिन कही सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित पति ने अपनी पुत्री व पत्नी को तलाश करने के लिए झबरेडा पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी एवं पुत्री को तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस दोनों लापता हुई पुत्री वह पत्नी की तलाश करने में जूटी हुई है।