एक्सा गुलकोज की नवनिर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाले दो मजदूरों की गड्ढे में गिर कर मौत हो गई।
Uksamachar 24
7अगस्त2022
भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाना स्थिति एक्स कंपनी के बराबर बराबर में नव निर्माण कंपनी में 2 मजदूर गड्ढे में गिर कर घायल हो गए थे जिनको जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीसरेपहर के समय काम कर रहे मजदूर सैफुल निवासी बिहार काम करते समय बीस फिट गहरे गड्ढे में गिर गया अपने साथी को बचाने के चक्कर में उसका दूसरा साथी भी गड्ढे में गिर गया।दो मजदूरों को गड्ढे में गिरने से मजदूरों में कोहराम मच गया।आनन फानन में ठेकेदार के कर्मचारियों एवं एक्सा गुलकोज कंपनी के प्रबन्धन ने जेसीबी मशीन की मदद से दोनों मजदूरों को गड्ढे से बहार निकाला और उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जंहा दोनों मजदूरों की मौत होना बताया गया है। पुलिस एवं प्रबंधन से मामले के बारे में जानकारी चाही गई तो समाचार लिखने तक पूर्ण जानकारी नहीं मिली है।