13 वर्षीय तपस्या ने उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर मानकपुर आदमपुर गांव का नाम रोशन किया।
यूके समाचार 24
12अगस्त 2026
धीर सिंह 
झबरेड़ा। जसपाल राणा शूटिंग रेंज में प्रदेश स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में कोच दीपक सैनी के नेतृत्व में 2 अगस्त से 8 अगस्त तक पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेते हुए 30 से 35 मेडल प्राप्त करने में टीम ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
जसपाल राणा शूटिंग रेंज में शामिल खिलाड़ियों ने उत्तराखंड प्रदेश के शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया उनके नेतृत्व में कोच दीपक सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 वर्षीय तपस्या पुत्री रोहित चौधरी निवासी मानकपुर आदमपुर एवं विक्रांत चौधरी पुत्र संजय कुमार निवासी पांवटी ने 50 मी पिस्टल रेंज में कांस्य पदक एवं तपस्या ने 10 मी पिस्टल रेंज में गोल्ड मेडल जीतकर गांव के साथ ही जनपद हरिद्वार एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।
जब क्षेत्र के लोगों को दोनों बच्चों के बारे में जानकारी लगी तो उनके घर क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने पहुंचकर उनके परिजनों को भी बधाई दी गांव में दोनों बच्चों की सफलता से गांव के अन्य बच्चों में भी सफलता की ओर बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिली है।
