ऑपरेशन सिंदूरक सफलता के पश्चात सैनिकों के समर्थन में भाजपा कर्यकर्ताओं ने शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली।
यूके समाचार 24
17मई 2025
धीर सिंह
रुड़की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। वक्ताओं ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मन देश के घर में घुसकर उनके छक्के छुड़ाए हैं आज दुनिया भारत की सेना का लोहा मानती है। तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर, बीटी गंज,मेन बाजार, नगर निगम,सिविल लाइंस होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा हमारे देश के वीर सैनिकों ने जिस प्रकार से दुश्मन देश के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मारने के साथ उनके ठिकानों को नष्ट करने का काम किया है यह दर्शाता है कि भारत की सेना का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य है कि सैनिकों को बताना चाहते हैं कि देश की 140 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तानी सेना को हमारे सैनिकों मुंहतोड़ जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश की नारियां भी किसी से कम नहीं है यह कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने दुनिया को बता दिया। जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश दुनिया में अलग पहचान बनाए हुए है और हमारी देश की सेना के पास वह आधुनिक हथियार हैं जो किसी के पास नहीं। उन्होंने कहा कि जो सैनिक देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर दिन रात दृढ़ता के साथ डटे हैं ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें अपना समर्थन दें ताकि वह और मजबूती से दुश्मनों को सबक सिखा सकें। इस अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मधु सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मनमोहन सैनी, रजनीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, रिंकू प्राधन, डॉ सौरभ गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, रवि राणा, प्रवीण सिंधू, अरविंद गौतम, मनोज तोमर, सुबोध राकेश, रचित अग्रवाल, नितिन गोयल, देवराज पाल, सौरव सिंघल, प्रदीप पाल, नवीन जैन, अजय टांक, राकेश गिरी, कविंद्र चौधरी, वैजयंती माला, आदेश सैनी, सुबोध शर्मा, सुभाष सरीन, नरेश यादव, मिन्नू श्री, सावित्री मंगला, नीरज रंधावा, रीना अग्रवाल, सोहन सिंह राणा, विवेक चौधरी, तेजपाल सिंह मौर्य, संजय पाल, आदेश सैनी, इंद्रपाल सिंह, आदित्य शर्मा, विनय सैनी, संजय सिंह,दयाराम भाटी, हिम्मत सिंह,अवध बिहारी सिंह ,राजेश सैनी, चरण सिंह, दिनेश पंवार, दीपक पांडे, अमित प्रजापति, आदि मौजूद रहे।