पुलिस  ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, हत्या कर ड्रम में छिपाया था शव, चारों अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह बोले धर्मनगरी को नही बनने देंगे अपराधनगरी दो दिन डेड बॉडी के साथ रहे अभियुक्तगण, लगाना था ठिकाने, नही हो पाए कामयाब, दादरी और बुलंदशहर से हुए गिरफ्तार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, हत्या कर ड्रम में छिपाया था शव, चारों अभियुक्त गिरफ्तार धर्मनगरी को नही बनने देंगे अपराधनगरी—-अजय सिंह धर्मनगरी को नही बनने देंगे अपराधनगरी – एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह

पुलिस  ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, हत्या कर ड्रम में छिपाया था शव, चारों अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह बोले धर्मनगरी को नही बनने देंगे अपराधनगरी
दो दिन डेड बॉडी के साथ रहे अभियुक्तगण, लगाना था ठिकाने, नही हो पाए कामयाब, दादरी और बुलंदशहर से हुए गिरफ्तार

पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, हत्या कर ड्रम में छिपाया था शव, चारों अभियुक्त गिरफ्तार धर्मनगरी को नही बनने देंगे अपराधनगरी—-अजय सिंह

धर्मनगरी को नही बनने देंगे अपराधनगरी – एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह
UK samachar 24
05 दिसम्बर 2022
धीरसिंह
रुड़की। कोतवाली रुड़की में हत्या का खुलासा करते हुए एस एस पी ने पत्रकारों को बताया कि पौड़ी गढ़वाल के नितिन भण्डारी की सनसनीखेज हत्या कर अनाज के ड्रम में तीन दिन तक घर में छुपा कर रखने वाले हत्यारे गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और दादरी से हुई गिरफ्तारी। मात्र ढाई लाख रुपए मृतक के न देने पड़े तो कर दी थी हत्या। घटना की सूचना के 48 घंटे में हुआ खुलासा, 4 लोग की हुई गिरफ्तारी जिसमे एक विधि विरुद्ध किशोर के साथ महिला भी शामिल। 02 दिसम्बर 2022 को थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चाँद कॉलोनी में किराये के मकान में लोहे की टंकी में मिले अज्ञात शव की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के तमाम पुलिस अधिकारी गण द्वारा मौका मुआयना किया गया। मौके से ही एसएसपी के दिशा निर्देश में घटना के अनावारण के लिए अलग-अलग पुलिस व सीईयू टीमों का गठन किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा घटना के बारे में जानकारी करने पर मकान मालिक द्वारा बताया गया कि मैने किरायेदारो का सत्यापन नही कराया था और मुझे किरायेदारो के नाम पते के बारे में भी कोई जानकारी नही है। मृतक की जेब से एन0टी0एल0 कम्पनी का एक कागज मिला था जिस आधार पर पुलिस द्वारा कम्पनी के कर्मचारियों से मृतक की शिनाख्त कराने पर ज्ञात हुआ मृतक नितिन भंण्डारी पुत्र ओम प्रकाश भंण्डारी है। शिनाख्त के आधार पर मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर जानकारी ली गई तथा उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर वादी विनोद प्रकाश भंण्डारी पुत्र श्री जितेंद्र सिंह भंण्डारी निवासी ग्राम चौडिख थाना पौड़ी चौकी पाबौ तहसील पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 1141/22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस के आधार पर अभि0गणों के मोबाईल नम्बर मिले जिससे मोबाईल नम्बर की आई0डी0 बुलन्द शहर यूपी मिलने पर एक पुलिस टीम को तुरन्त बुलन्द शहर के लिए रवाना किया गया। जिससे पता चला कि अभि0गण घटना को अंजाम देने के पश्चात जयपुर ग्रेटर नोयडा, बुलन्द शहर, गाजियाबाद अलग-अलग शहरो में ठहरे हुए है।पुलिस टीम को मिली जानकारी के आधार पर उपरोक्त घटना 27 नवम्बर 2022 की रात्रि घटित कर 28 नवम्बर 2022 को शव को छुपाने के लिए कस्बा भगवानपुर बाजार से अनाज की बड़ी टंकी खरीदकर लाये व 29 नवम्बर 2022 को अभि0गण किराये का मकान खाली करके अपना सामान महिन्द्रा पिकअप से लेकर बुलन्द शहर चले गये। पुलिस टीम को मिली जानकारी अनुसार महिन्द्रा पिकअप चालक द्वारा बताया गया कि मेरी महिन्द्रा पिकअप दो लड़को ने अपना घर का सामान बुलन्द शहर ले जाने के लिए बुक करायी थी जो कि बुलट मोटर साईकिल में आये थे। जिसका नम्बर UK17S4986 है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बुलट मोटर साईकिल के नम्बर से नाम पता तस्दीक किया गया ।
04 दिसम्बर 2022 को पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभि0गण 1. गुलशन बेगम पत्नी जफर, 2. विधि विवादित किशोर को बुलन्दशहर उ0प्र0 से नियमानुसार पकड़ा गया। जिनकी निशांदेही पर मृतक का गेस स्लेण्डर व फ्रीज व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर साईकिल UK17S4986 बरामद की गयी। 04 दिसम्बर 2022 को अन्य पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण आजाद पुत्र जफर, नौशाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0 को उनके किराये के कमरे कस्बा हल्दौनी, दादरी ग्रेटर नोयड़ा उ0प्र0 से दबोचा गया। जिनसे मृतक से लिए गये एक लाख दस हजार रूपये नगद व मृतक का अन्य सामान बरामद किया गया।
नाम पता अभियुक्तगण
गुलशन बेगम पत्नी जफर धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0
विधि विवादित किशोर
आजाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0
नौशाद पुत्र जफर निवासी धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0
बरामदगी सामान का विवरण
गैस स्लेण्डर व
फ्रीज
बुलट मोटर साईकिल UK17S4986
1,10,000/- रूपये नगद
एक मोबाईल फोन
पैन कार्ड
मृतक का पर्स
ए0टी0एम0 कार्ड
पैन कार्ड
आधार कार्ड
पुलिस टीम
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
संजीव थपलियाल (थानाध्यक्ष) थाना झबरेड़ा
उ0नि0 लोकपाल परमार थाना भगवानपुर
उ0नि0 जयवीर सिंह थाना भगवानपुर
उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर
उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई थाना भगवानपुर
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट थाना भगवानपुर
उ0नि0 दीपक चौधरी थाना भगवानपुर
म0उ0नि0 अंजना चौहान थाना भगवानपुर
म0उ0नि0 मनसा ध्यानी थाना भगवानपुर
हे0का0 गीतम सिंह थाना भगवानपुर
हे0कानि0 नूरआलम थाना भगवानपुर
कानि0 हिमाशु चौधरी थाना भगवानपुर
का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
कानि0 प्रमोद कुमार थाना भगवानपुर
कानि0 उबैद उल्ला थाना भगवानपुर
का0 संजय सिंह थाना भगवानपुर
का0 हरदयाल थाना भगवानपुर
म0का0 सीमा थाना भगवानपुर
कानि0 अक्षय कुमार (फोरेन्सिक)
कानि0 अनिल चौहान(फोरेन्सिक)
सी0आई0यू0 टीम
नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी सी.आई.यू), हरिद्वार
जहांगीर अली (प्रभारी सी.आई.यू.) रूड़की
उ0नि0 रणजीत तोमर (सी.आई.यू.) रूड़की
ASI अहसान (सी.आई.यू.)
हे0का0 सुरेश रमोला (सी.आई.यू.)
का0 अशोक कुमार (सी.आई.यू.)
का0 कपिल देव (सी.आई.यू.)
का0 रविन्द्र खत्री (सी.आई.यू.)
का0 महिपाल तोमर (सी.आई.यू.)
का0 नितिन कुमार (सी.आई.यू.)
का0 वसीम (सी.आई.यू,)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *