भारतीय संविधान के मुल्यों की जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय शपथ दिलाई।
Uksamachar 24
26नवबंर2022
धीरसिंह
हरिद्वार। भारतीय संविधान की वर्षगांठ पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने सभी कर्मचारियों को रोशनाबाद कलेक्ट्रेट प्रांगण में संविधान के मूल्यों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था।जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि सभी के लिए समान नागरिकता और स्वतंत्रता की व्यवस्था की गई है। वहीं जनपद के सभी विभागीय अध्यक्षों ने अपने- अपने कार्यालयों के अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त पी.एल.शाह, एसडीएम बृजेश तिवारी एस एल ए,व्यक्तिक सहायक सुदेश कुमार एवं कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।