हरेला पर्व पर पेड़ लगाए पर्यावरण बचाऐ,-डा0गोरव
Uksamachar 24
16जुलाई2022
धीरसिंह
झबरेडा।हरेला पर्व झबरेड़ा में पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छायादार व औषधिय पौधे रोपे गए। कार्यकार्म के आयोजक डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि हरेला पर्व पर पौधा रोपण करने से सुख समृद्धि बढ़ती है। यह पर्व उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है इस अवसर पर पौधा रोपण का एक अनुकूल मौसम होता है। इस समय पर लगाए गए पौधे पूरे साल हरे भरे बने रहते है। क्योंकि उनको बारिश में पर्याप्त जल मिलता रहता है। पेड़ लगाने से कई पीढ़ियों को सुख मिलता है। बढ़ती जनसंख्या के युग में पेड़ो की संख्या भी बढ़ेगी, तो पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पीपल का पेड़ प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में अवश्य लगाना चहिए। क्योंकि पीपल का पेड़ चोबीस घंटे ऑक्सीजन देता है। वहीं ईसम सिंह मास्टर ने कहा कि मनुष्य जीवन में कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाएं। साफ सफाई का ध्यान हर जगह रखना चहिए। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल नही करनी चाहिए। मजबूरी वश अगर एक पेड़ काटना पड़े तो दो पेड़ तुरन्त लगाएं। तभी पर्यावरण सही रह सकता है। इस दौरान पीपल, नीम, तुलसी व जामुन आदि के पेड़ मनुष्य के जीवन के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि डाक्टर गौरव का कार्य बहुत सराहनीय है। पिछले वर्ष भी उन्होंने हरेला पर्व पर नीम के भी पेड़ वितरित किए थे। उनके घरों में नीम के पेड़ अपने औषधिय गुणों से लाभ पहुंचा रहे है। इस दौरान गन्ना समिति इकबालपुर के नव नियुक्त डेलिगेट मुकेश चौधरी का फूलो की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर ईसम सिंह की।संचालन ओमकार मास्टर ने किया। इस दौरान राजबीर चेयरमैन, शहजाद, बीरम सिंह, अरविंद धीमान, फकीर चन्द,पवन सैनी, राजेंद्र प्रसाद,ईसम सिंह,बिट्टू, अनुज, अतुल जैन, कुरड़ी प्रजापति, सोनू चौधरी व राजू कोटवाल आदि ने पौधारोपण किया।