आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार घायल।
यूके समाचार 24
21 नवंबर 2026
झबरेड़ा।इक़बालपुर साक्षी पेट्रोल पंप के निकट पुहाना की ओर से आ रही कार ने झबरेड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रुड़की सरकारी अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार हरप्रीत पुत्र मेघवाल निवासी खजूरी थाना कोतवाली झबरेड़ा अपनी बाइक से इकबालपुर आ रहा था तभी सामने से आ रही कर ने गलत साइड पर आकर उसको जबरदस्त टक्कर मार दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया।जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया घायल युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना भेज दी है। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
